क्यों आ रही है समस्या?
रिजल्ट जारी होने के समय लाखों छात्र एक साथ DigiLocker या वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, जिससे:
- QR/Scan Code काम नहीं करता
- सर्वर स्लो या हैंग हो जाता है
- लॉगिन या वेरिफिकेशन में दिक्कत आती है
ऐसी स्थिति में QR स्कैन पर निर्भर रहने की बजाय दूसरे विकल्प अपनाना बेहतर है।
बिना QR Code के ऐसे देखें रिजल्ट
अगर स्कैन कोड काम नहीं कर रहा है, तो ये तरीका अपनाएं:
- DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- “Get Started” या लॉगिन पर क्लिक करें
- अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करें
- स्कूल से मिला 6-डिजिट एक्सेस कोड डालें
- रिजल्ट जारी होने पर आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
APAAR ID वालों के लिए
जिन छात्रों की APAAR ID पहले से CBSE रिकॉर्ड से जुड़ी है, वे सीधे लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं—उन्हें अलग से स्कैन करने की जरूरत नहीं होती।
अन्य विकल्प भी हैं
अगर DigiLocker में समस्या आए, तो आप ये विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट
- UMANG ऐप
- रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सीधे रिजल्ट देखना
DigiLocker क्यों बेहतर है?
DigiLocker एक सरकारी क्लाउड प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट सुरक्षित रहती है। वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में भी यहां से आसानी से रिजल्ट एक्सेस किया जा सकता है।